कोतवाली के गांव तेवथू के बौहरे किशनलाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक व उनके भतीजे भाजपा नेता के घर से बोर्ड परीक्षा की कॉपी लिखने के दौरान पकड़े गए 62 में से 56 लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से कोर्ट ने इन्हें जेल भेज दिया। इसमें कई लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं। कोतवाल उत्तमचंद पटेल ने बताया कि तीन किशोर बाल सुधार गृह भेजे गए हैं, जबकि तीन छात्राओं को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। कोतवाल ने बताया कि तेवथू के कॉलेज प्रबंधक राजकुमार शर्मा, उनके भाई शिवकुमार शर्मा, शिवकुमार के बेटे व भाजपा नेता चुनमुन शर्मा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
यह लोग भेजे गए जेल
इसमें गनियावली स्कूल के प्रबंधक रामकुमार शर्मा पुत्र सुरेंद्रपाल शर्मा, देवेंद्र कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी अलीगढ़, चेतेंद्र कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा बरौठा हरदुआगंज, राजवीर सिंह पुत्र जोधा सिंह निवासी गनियावली अतरौली, उपेंद्र राघव पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी उमरारा डिबाई, सुरेश पुत्र शिवचरन निवासी खेरापतान अतरौली, पुष्पेंद्र पुत्र देवी सिंह निवासी बहादुरपुर अतरौली, जगवीर सिंह पुत्र दुर्ग सिंह निवासी ऊतरा अतरौली, कैलाश पुत्र गजराज सिंह, अमित पुत्र तालेवर व सुमित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कुमरपुर अतरौली, हरेंद्र पुत्र दिलीप सिंह निवासी शफीपुर अतरौली, भानुप्रकाश पुत्र अमर सिंह निवासी सुरजावली पहासू, मोनू पुत्र राजेंद्र सिंह नगला रतन बीबी नगर, चेतन पुत्र लीला गिरि कस्तली जवां, बिट्टू पुत्र देवसरन कस्तूरी डिबाई, राजेंद्र सिंह पुत्र मान सिंह व भुवनेश पुत्र कुमरजीलाल निवासी महगंवा अतरौली, सतेंद्र यादव पुत्र ओमवीर सिंह निवासी बेगमबाग जवां, भानु राघव पुत्र योगेंद्र सिंह, रोहित शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा व अजय पुत्र वेदकुमार उमरारा डिबाई, अनुज शर्मा पुत्र वेदप्रकाश शर्मा निचान अतरौली, नजम पुत्र इस्लाम खां लछोई जहांगीराबाद, तरुण पुरी पुत्र रामेश्वरी पुरी रंगपुर बुलंदशहर, जितेंद्र पुत्र रामवीर सिंह कासगंज, उमेश पुत्र वीरेंद्र सिंह व हिमांशु पुत्र नीरज सिंह कमोना छतारी, लवकुश पुत्र रवेंद्र सिंह खेड़िया बहादुरगढ़ी अतरौली, कुलदीप तिवारी पुत्र रिषीपाल अबूनासिर तोछी अतरौली, संदीप पुत्र महेशचंद व आकाश पुत्र किशनलाल सिंगपुर अतरौली, रूपेश पुत्र किशनलाल खुरियावली अरनियां बुलंदशहर, रवींद्र शर्मा पुत्र सत्यवीर मुनी बुलंदशहर, रूपेश पुत्र धीरी सिंह कुंवरपुर अतरौली, लवकुश शर्मा पुत्र सोनदेव शर्मा शेरपुर अतरौली, श्रवण पुत्र रवींद्र खतौली मेरठ, रिहान खां पुत्र मस्कूर खां साऊथ दिल्ली, आकाश पुत्र महेंद्र सिंह नगाइचपाड़ा अतरौली, राजू पुत्र नीरज सिंह इस्माइलपुर अतरौली, मोहन पुत्र विज्जन सिंह नोएडा, शिवम शर्मा पुत्र रघुवीर शर्मा रामनगर करथला गाजियाबाद, रूपेश कुमार अशोक कुमार जहांगीराबाद बुलंदशहर, अंकित पुत्र यशपाल लाड़पुर बीबी नगर, अंकित चौधरी पुत्र चंद्रपाल सुजापुर शिकारपुर बुलंदशहर, विनीत कुमार पुत्र सतेंद्र सिंह सिंभावली हापुड़, राहुल पुत्र सुरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र छिद्दा सिंह, सुमंत पुत्र वीरेंद्र सिंह, सुमित पुत्र सुखवीर, दीपक पुत्र योगेंद्र सिंह, लवकुश पुत्र दीपचंद व मनोज पुत्र हरीराज लाड़पुर बीबी नगर बुलंदशहर, गजेंद्र सिंह पुत्र नानकचंद मुफ्तीबाड़ा शिकारपुर बुलंदशहर, पवन पुत्र सोनपाल खेड़िया धौंकल अतरौली को मुंसिफ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इनकी जमानत खारिज करते हुए कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।
कॉपी का बंडल खेलने वाले भी जेल भेजे
गांव भुड़िया के लालाराम श्रीदेवी इंटर कॉलेज का बंडल खोलने के मामले में जेडी के द्वारा पकड़े गए लोहगढ़ के मोनू और भुड़िया के अनिल कुमार को जेल भेज दिया है। कोतवाल उत्तमचंद पटेल ने बताया कि कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य व क्लर्क फरार हैं। उनकी तलाश में दबिशें जारी हैं।
डीआईओएस ने परीक्षा लिपिक को हटाया, जीजीआईसी से अटैच
अलीगढ़। अतरौली के बौ.किशनलाल इंटर कॉलेज तेवथू के प्रबंधक के घर पर एक साथ 62 लोगों को यूपी बोर्ड की कॉपियां सॉल्व करते हुए पकड़े जाने के बाद शुक्रवार को यहां माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खलबली मची रही। मामले की गूंज शासन तक पहुंची है। कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों को यह डर सताता रहा कि कहीं इस गंभीर मामले में उन पर गाज न गिर जाए। इधर, डीआईओएस ने परीक्षा कार्यालय के लिपिक को हटा दिया है और उसे जीजीआईसी में अटैच कर दिया है। उक्त लिपिक का भाई भी इस छापेमारी में पकड़ा गया था। एसडीएम व सीओ अतरौली ने एक बड़ी छापेमार कार्रवाई कर अतरौली के बौ.किशनलाल इंटर कॉलेज तेवथू के प्रबंधक राजकुमार शर्मा के घर से 62 लोगों को पकड़ा था। यह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कॉपियां लिख रहे थे। कॉपियां लिखने के बाद इन्हें परीक्षार्थियों की कॉपियों में लगाना था कि उससे पहले ही यह लोग पकड़े गए थे। इस प्रबंधक का भतीजा भाजपा नेता भी है। मौके पर डीआईओएस ऑफिस के एक लिपिक का भाई रामकु्मार शर्मा भी पकड़ा गया था। ऐसे में नकल माफिया तक कॉपियों को पहुंचाने में उक्त लिपिक का हाथ होने की बात भी उछली थी। गुरुवार को हुए इस घटनाक्रम के बाद यहां डीआईओएस ऑफिस में पूरे दिन खासी खलबली मची रही। इस पूरे मामले की गूंज शासन तक पहुंची है। ऐसे में अधिकारी इसे लेकर परेशान दिखे कि कहीं उन पर शासन स्तर से कोई कार्रवाई न हो जाए। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा लिपिक लखन शर्मा को डीआईओएस कार्यालय से हटा दिया गया है। उसे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से अटैच कर दिया गया है। उन्होेंने बताया कि लखन शर्मा के भाई के तेवथू में पकड़े जाने पर यह कार्रवाई की गई है। तेवथू में कॉपियां व सॉल्वरों के पकड़े जाने की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है। आगे पुलिस की जांच के आधार पर ही कार्रवाई होेगी। तब तक यहां से परीक्षा लिपिक को परीक्षा के काम से अलग कर दिया गया है।