फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी गेट पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्ट्री

Tue, 08 Mar 2016 02:34 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
तमंचा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
c तभी इन्हें दबोच लिया गया। बाद में निशानदेही पर फैक्ट्री से भी माल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


सीओ प्रथम राजकुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि एसओ विनोद कुमार के निर्देशन में एसआई अरविंद सिंह व पुलिस टीम रात चेकिंग में व्यस्त थी।  तभी अंबेडकर मूर्ति आगरा रोड के पास दो युवक आठ तमंचों व एक रिवाल्वर के साथ दबोेचे गए।

जब उनसे सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि वह दोनों खुद ही फैक्ट्री में माल बनाते हैं और शहर में सप्लाई देते हैं। दोनों ने अपना नाम पला साहिबाबाद  का रहने वाला हरीकिशन व नौरंगाबाद छावनी का ज्वाला प्रसाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उनकी मोहल्ला मालीपाड़ा में संचालित फैक्ट्री पर छापा मारा। जहां अधबने तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण, मशीन आदि बरामद हुए। जो तमंचे बरामद हुए हैं, उनमें 2 तो 32 बोर के और छह 315 बोर के हैं और रिवाल्वर 32 बोर की है। यह तमंचा 1500 से 2500 रुपये तक में और रिवाल्वर 5 से 10 हजार रुपये तक में बेचते थे। इन दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें