फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भाई-बहन पर रिश्तेदारों ने फेंका तेजाब

Mon, 18 Feb 2019 01:41 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
घायल गुलशाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के रामपुर शाहपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार नाबालिग भाई-बहन पर रिश्तेदारों ने तेजाब फेंक दिया। हमले में दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। इधर, हमले में झुलसे बच्चों ने हमलावरों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन



  उनका आरोप है कि 2015 में हुई एक महिला रिश्तेदार की हत्या में उनके पिता नामजद हैं। इसी रंजिश में मृतका के परिजनों ने उन पर हमला किया है। बच्चों के अनुसार वह हत्या प्रकरण में जेल में बंद अपने पिता से मिलाई करके घर लौट रहे थे।



थाना चंडौस के गांव रामपुर शाहपुर निवासी अरमान खां (17) पुत्र अहमद हसन और उसकी बहन गुलशाना (16) रविवार को अपने पिता से जेल में मिलाई करने गए हुए थे। वाकये के अनुसार शाम चार बजे करीब दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर को लौट रहे थे। रामपुर शाहपुर गांव के पास पहुंचते ही तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर आए और भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया। हमले में वह बुरी तरह झुलस गए। घायल हालत में अरमान खां ने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज भिजवाया। 
विज्ञापन


एक बाइक पर सवार होकर आए थे तीन हमलावर
सीओ गभाना संजीव दीक्षित के अनुसार अरमान के पिता अहमद हसन 2015 में हुई खुर्जा देहात के गांव उस्मानपुर निवासी रुकसाना की हत्या के मामले में जेल में बंद है। रुकसाना अहमद हसन की बड़ी बेटी की देवरानी लगती थी। देवरानी-जेठानी के विवाद में यह हत्या की गई थी। अरमान का आरोप है कि मृतका रुकसाना के भाई अरशद, असरफ और मां चमन बेगम निवासी वैर, ककोड़, गौतमबुद्ध नगर ने उन पर तेजाब से हमला किया है। तीनों एक बाइक पर सवार होकर आए थे। हमला कर तीनों मौके से फरार हो गए। अहमद हसन के भतीजे ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें