फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्टअटैक से मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों के सुपुर्दे कर दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल रमेशचंद शर्मा (55) पुत्र जयप्रकाश मुरादाबाद की आशियाना कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। रविवार की सुबह वह अपने बैरक में थे। तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजनों भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने रमेश चंद को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेरठ पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं साथी की मौत के बाद पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें