फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टरवार से बढ़ रहा आपसी तनाव

Mon, 25 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
विज्ञापन
पाोस्‍टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महानगर की अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी में पांच दिन पहले छेड़खानी को लेकर हुए बवाल के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। मगर अभी स्थायी सुरक्षा व पलायन की जिद पर दोनों पक्ष अड़े हुए हैं। वहीं पोस्टरवार इस इलाके में तनाव कायम रखे हुए है।
विज्ञापन


रविवार को यहां भाजपा नेताओं को दंगाई बताते हुए पोस्टर टांगकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। वहीं दुपहर में एडीएम सिटी-एसपी सिटी ने इलाके में भ्रमण कर लोगों से अमन कायम रखने की अपील की।

यहां मुसलिम पक्ष ने शनिवार को मेयर शकुंतला भारती के बाद अब रविवार को इलाके के युवा भाजपाई विनय वार्ष्णेय के खिलाफ पोस्टरबाजी कर दी। अपने घरों के दरवाजों पर टांगे पोस्टरों पर लिखा है कि विनय वार्ष्णेय दंगाई है। इसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। दुपहर में यहां अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझाया।
विज्ञापन


वहीं दोनों ही पक्ष स्थायी सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पलायन की जिद पर अड़े हुए हैं। अधिकारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाएगा। तब तक वह जिद पर अड़े रहेंगे। उन्होंने यहां तक कहा है कि अभी तो वे अनुमति मांग रहे हैं। अगर उन्हें लगेगा कि प्रशासन उनका पक्ष सुनने को तैयार नहीं है तो वह खुद व खुद यहां से चलना शुरू कर देंगे। वहीं दूसरा पक्ष पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ पलायन की जिद पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का मत है कि उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें