फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की जगह डिब्बे में लकड़ी का टुकड़ा

Fri, 30 Oct 2015 01:40 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के देहली गेट टनटनपाड़ा इलाके के एक मोबाइल दुकानदार के साथ ऑनलाइन मोबाइल मंगाने पर गड़बड़ी हुई है। खास बात है कि यह गड़बड़ी भी उसी कुरियर कंपनी की डिलीवरी में हुई है, जैसे पिछले सप्ताह शंकर विहार के युवक के साथ हुई थी। यहां कुरियर ब्वाय को नगद रुपये दिए गए। मगर डिब्बी में मोबाइल के बजाय लकड़ी का टुकड़ा मिलने पर उसे पकड़ लिया गया। बाद में रुपये वापस लेकर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही तहरीर भी दे दी गई।
विज्ञापन

टनटनपाड़ा निवासी मुजाहिद की हाथी पुल पर इलेक्ट्रानिक व मोबाइल की दुकान है। उसने 27 अक्तूबर को एक मोबाइल ऑनलाइन बुक कराया, जिसकी डिलीवरी लेकर बृहस्पतिवार को राहुल नाम का युवक पहुंचा। यह युवक रामघाट रोड की कुरियर कंपनी पर काम करता है। 
मुजाहिद ने मोबाइल के 4494 रुपये नगद दिए और जैसे ही युवक के सामने डिब्बा खोला तो उसमें लकड़ी का टुकड़ा निकला। जब तक कुरियर देने आया युवक चार कदम आगे जा चुका था। मगर उसे दबोच लिया गया। उससे रुपये वापस ले लिए गए और बाद में थाने ले जाकर पुलिस को देेते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। 
विज्ञापन

एसओ के अनुसार मामले में जांच जारी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इधर, बता दें कि यह कुरियर भी उसी कंपनी से आया था, जिससे पिछले सप्ताह मोबाइल के नाम पर पत्थर का टुकड़ा आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें