फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसजी कमांडो ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 01 Jun 2019 02:01 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
रंगम चौधरी का फाइल फोटो। - फोटो : file photo
विज्ञापन
 नोएडा स्थित सीआईएसएफ में तैनात एनएसजी कमांडो ने गृहक्लेश के चलते बृहस्पतिवार की रात अपने गांव उटवारा में घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह जब उसकी मां कमरे में गई तो पुत्र को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गये। उनकी चीख सुनकर अन्य परिजन व ग्रामीण पहुंचे तथा शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर सायं सीआईएसएफ के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। 
विज्ञापन




गांव उटवारा निवासी टेकचन्द्र पुत्र वीरेन्द्र सिंह के तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र रंगम चौधरी (27) सीआईएसएफ में वर्ष 2010 में नियुक्त हुआ था। प्रशिक्षण के बाद एनएसजी कमांडो के रूप में वीआईपी सुरक्षा में तैनात था। वर्ष 2011 में उसकी शादी इगलास के गांव हरकन्ना नगला निवासी विमलेश देवी से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बताते हैं कि शादी के बाद से ही परिवार से पत्नी की कलह रहती थी।


एक वर्ष पूर्व विमलेश मायके चली गई थी और पति व ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था। तब से रंगम तनाव में रहता था। पिता टेकचंद्र बुधवार को उसी मुकदमे की तारीख पर अलीगढ़ स्थित कोर्ट गये थे। वहां मौजूद विमलेश ने उनके साथ अभद्रता व गालीगलौज कर दी। यह जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को रंगम गांव आ गया। पिता के अपमान को लेकर वह बहुत व्यथित था। रात्रि में वह अपने माता पिता के साथ बातचीत करता रहा। बाद में दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह रंगम उठकर नहीं आया तो उसकी मां सत्यवती कमरे में पहुंची। वहां रंगम चुन्नी के सहारे गार्टर के कुंदे से लटका हुआ था। जिसे देखते ही मां चीख कर बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन





चीख सुनकर पिता व पड़ोस के लोग पहुंच गये तथा रंगम को नीचे उतारा। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर सायं गांव पहुंचे शव का अंतिम संस्कार किया गया। शाम को ही नोएडा स्थित सीआईएसएफ कार्यालय से अधिकारी भी गांव पहुंच गये तथा घटना की जानकारी ली। मामले में टेकचन्द्र ने पुत्रवधू शिवा, उसके भाई चक्रवीर व सास ओमवीर के खिलाफ केातवाली खैर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

अखिलेश व डिंपल यादव की सुरक्षा में रहा था रंगम
रंगम चौधरी के दो भाई हैं। सबसे बड़े धीरेन्द्र तेवतिया फिरोजाबाद में दरोगा के पद तैनात हैं। वही दूसरे नंबर के भाई राहुल तेवतिया हाथरस में जिला कृषि अधिकारी के रूप में तैनात हैं। एनएसजी कमांडो के रूप में रंगम वर्ष 2016 में काफी समय तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेख यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव की स्पेशल सुरक्षा में तैनात रहा था। उसकी कार्यकुशलता को देख अखिलेश यादव ने उसे सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें