फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीर के लिए रडार पर शहर का नामचीन लुटेरा गैंग

Sat, 23 Apr 2016 01:35 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस ग्राफ - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड में फरार दो लाख के इनामी शूटर मुनीर महताब की तलाश में जुटी टीमों के रडार पर अचानक शहर के नामचीन लुटेरा गैंग के दो सरगना हो गए हैं। संदेह बड़ी लूटों की मॉडस अपरेंडी से हुआ है। फिलहाल टीमें कनेक्शन जोड़ने में लगी हैं और लुटेरा गैंग के सरगनाओं की पिछले कुछ समय की लोकेशन और वर्तमान लोकेशन के साथ-साथ मुनीर कनेक्शन पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


एजेंसियों से जुड़े सूत्रों की मानें तो बिजनौर में 91 लाख रुपये की लूट में मुनीर का नाम आया है। इसके अलावा पिछले साल जिस ठिकाने से आशुतोष दबोचा गया था। उसके इर्द-गिर्द के इलाके में एक एटीएम लूटा गया था। इन घटनाओं में मॉडस अपरेंडी और हुलिया लगभग एक जैसा ही है।

इसी तरह का हुलिया और मॉडस अपरेंडी महानगर में सिविल लाइंस व बन्नादेवी इलाकों में हुईं 32 व 35 लाख की लूटों में सामने आया। हालांकि इन सभी लूटों का आज तक खुलासा नहीं हो पाया। मगर इतना जरूर है कि मुनीर को लुटेरा गैंग तक पहुंचाने वाले दिल्ली तिहाड़ जेल में निरुद्ध दो सगे भाइयों के कनेक्शन जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इस जानकारी के आधार पर एजेंसियों ने शहर के इन दोनों लुटेरा सरगनाओं पर काम शुरू कर दिया है। यह इस कदर रडार पर हैं कि इनका पिछले कई माह का और मौजूदा नेटवर्क, गतिविधि, लोकेशन हर स्तर पर खंगाला जा रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह यह भी है कि पुलिस ने लंबे समय तक इन दोनों का पीछा किया है। मगर अभी तक पकड़े नहीं गए। यानि कि उनके पास शरण पाने का बेहतर ठिकाना है।

इसलिए पुलिस को अंदेशा है कि कहीं मुनीर भी उन्हीं की शरण में तो नहीं और ताबड़तोड़ लूट करके खुद को मजबूत करने में तो नहीं जुटा। फिलहाल सब कुछ संदेह पर है। हकीकत जांच के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें