फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में शिक्षक नेता को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

Tue, 20 Dec 2016 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Mown down in broad daylight teacher leader in Aligarh - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
अकराबाद के गांव नगरिया पट्टी चाहरम की पंचायत चुनाव से जुड़ी चर्चित रंजिश में सोमवार को दिनदहाड़े तीसरी हत्या हो गई। इस बार एक पक्ष के मुखिया व पूर्व प्रधानपति जितेंद्र उर्फ गुड्डू (39) पर छर्रा अड्डा पुल पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं, जब वह बैंक से जरूरी काम निपटा कर स्कूटी पर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गोलियां लगने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में परिवार व ग्रामीणों ने एटा चुंगी पर जाम लगाकर जीटी रोड बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस के समझाने, हंगामा और नोकझोंक के बाद जाम खोला गया। परिजनों की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
सुबह करीब 10.30 बजे गुड्डू शिक्षक साथियों का वेतन निकलवाकर एसबीआई की डीएस कॉलेज शाखा से स्कूटी पर घर लौट रहे थे।
उनका भाई विशाल व एक अन्य परिचित बाइक पर पीछे-पीछे आ रहे थे। तभी छर्रा अड्डा पुल से डीएवी कालेज नौरंगाबाद की ओर उतरते समय उन्हें आधा दर्जन बाइक सवार हमलावरों ने घेर कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। पहली गोली सिर में लगते ही गुड्डू सड़क पर जा गिरे। पीछे से आए भाई के शोर मचाने पर पब्लिक हमलावरों की ओर दौड़ी, मगर वे हवाई फायर करते हुए भाग निकले। सूचना पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय राजीव सिंह, सीओ द्वितीय अमित कुमार, इंस्पेक्टर क्वार्सी व गांधीपार्क आदि पहुंच गए।
विज्ञापन

आनन-फानन गुड्डू को पहले एक नर्सिंग होम और बाद में मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम में तीन गोलियां सिर व एक गोली सीधे हाथ की बाजू को तोड़कर निकली बताई गई है। भाई विशाल ने जेल में निरुद्ध विपक्षी खेमे के नीर प्रकाश उर्फ नीरू टाइगर, मुकेश को साजिश का आरोपी बनाते हुए उसके परिवार के ही संकेत व निशांत पुत्रगण अशोक सिंह निवासी गोपी मिल कंपाउंड व तीन अज्ञात को हत्या का आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें