फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ से गिर कर बुजुर्ग की मौत

Sat, 20 Feb 2016 01:57 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा दादों निवासी इस्माइल खां दद्दू पुत्र नूर मोहमद भीख मांग कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। इस्माइल खां शुक्रवार को गांव अटा व नगला हीरा में भीख मांगने के बाद घर लौटते समय रास्ते में एक आम के पेड़ से सूखी लकड़ी तोड़ने लगा।
विज्ञापन


पेड़ से लकड़ियां तोड़ते समय वह पेड़ से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस्माइल खां के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस्माइल खां भीख मांग कर अपने परिवार का पेट पालता था।

इस्माइल खां ने अपने पीछे पांच बेटी और एक बेटा छोड़ा है।  दादों के प्रधान पति कल्लू खां ने बताया कि मरने वाले इस्माइल खां की पत्नी नूरबानों को भरोसा दिलाया कि उनके परिवार की हर संभव मद्द की जाएगी। और आवास भी दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें