फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे छात्र से बाइक-नगदी लूटी

Sat, 27 Feb 2016 01:18 AM IST
गंगीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बदायूं के थाना कुमरगांव के गांव हरी नगला निवासी शरद कुमार पुत्र ओमकार सिंह दादों क्षेत्र के एक विद्यालय में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। शुक्रवार को सुबह वह बाइक से विज्ञान की परीक्षा देने जा रहा था। 
विज्ञापन

शरद ने बताया कि जैसे ही वह गांव हुसैनपुर भट्ठा के पास पहुंचा तो चार बदमाशों ने तमंचे से गोली चलाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने परीक्षार्थी की मारपीट करते हुए उससे 300 रुपये, मोबाइल और डिस्कवर बाइक संख्या यूपी 24 एम 8855 लूट ली। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर वीआर दीक्षित ने ऐसी किसी तहरीर के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें