फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर यात्री से लूटपाट में दो दबोचे

Fri, 29 Sep 2017 01:57 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
लिफ्ट देकर यात्री से लूटपाट में दो दबोचे - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
अपने वाहन को टैक्सी बताकर सवारियों को लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करने वाले एक शातिर गैंग के दो सदस्यों को बन्नादेवी पुलिस ने कुछ लोगों के सहयोग से गिरफ्तार किया है। इन शातिरों ने कासगंज के एक व्यक्ति से बुधवार को इसी तरह से लूटपाट की, लेकिन जब लूट के शिकार यात्री ने शोर मचा दिया तो बन्नादेवी पुलिस ने इन लुटेरों को ईको गाड़ी व लूटी गई नकदी सहित पकड़ लिया। इनका एक साथी इस दौरान भाग निकला। पुलिस इनके बारे में और जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को इनाम सिंह पुत्र अनार सिंह निवासी दुर्गा कॉलोनी कासगंज को तहसील कोल से ईको गाड़ी में कुछ युवकों ने यह कहकर बैठा लिया कि वह उसे वहीं छोड़ देंगे, जहां उसे जाना है। जैसे ही इनाम सिंह गाड़ी में बैठा, उसमें सवार तीनों युवक अपने असली रंग में आ गए। इन लोगों ने उससे 1400 रुपये लूट लिए और मारपीट कर माल गोदाम के पास उतार दिया।

लुटे पिटे इनाम सिंह ने जब शोर मचाया तो थाना बन्नादेवी पुलिस व कुछ लोगों ने इन लुटेरों का पीछा किया और इन्हें मालगोदाम के निकट से ईको गाड़ी संख्या डीएल 8 सीएन 2809 व लूटे गए 1400 रुपये सहित पकड़ लिया। एक युवक इस दौरान वहां से भाग गया।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक बन्नादेवी जितेंद्र दीखित ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम अमित पुत्र मुकेश जाटव व अर्जुन पुत्र सुखपाल निवासीगण बलजेबरा थाना कंकरखेड़ा मेरठ बताया। उन्होंने बताया कि दोनों शातिर किस्म के लुटेरे हैं और अपने वाहन को टैक्सी बताकर उसमें सवारियां बैठा लेते थे। रास्ते में लूटपाट कर इन्हें किसी स्थान पर छोड़ देते थे। उन्होंने बताया कि इन लुटेरों से पूछताछ की जा रही है और कई और वारदातों का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। मेरठ व आसपास के क्षेत्र से इनका आपराधिक इतिहास भी प्राप्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें