फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में निर्वस्त्र पड़ी मिली महिला

Mon, 03 Aug 2015 02:17 AM IST
जलाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में निर्वस्त्र पड़ी मिली महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलाली। हरदुआगंज थानाक्षेत्र में गांव अलहदादपुर के पास खेत में रविवार को एक महिला निर्वस्त्र और बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। दोपहर बाद वहां से गुजर रही महिलाओं ने उसे देखा तो उसके शरीर पर कपड़े डाल दिए। पुलिस भी वहां पहुंच गई। अलीगढ़ निवासी परिजन महिला को अपने साथ ले गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे खेत के पास से गुजर रहीं महिलाओं ने उसे देखा। उन्होंने महिला के शरीर पर कपड़े डाल दिए और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पनैठी चौकी और हरदुआगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को कुछ होश आया तो उसने अलीगढ़ निवासी अपने पति और परिजनों को बारे में बताया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। कुछ लोगों ने बताया कि यह महिला अक्सर अलीगढ़-जलाली रोड पर देखी जाती रही है। रविवार को दिन में भी वह एक ऑटो में दो लोगों के साथ देखी गई थी। एसओ हरदुआगंज पंकज राय का कहना है कि महिला को उसके परिजन ले गए। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें