फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या के मामले में जांच एसआईटी को

Sat, 08 Jun 2019 02:39 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 टप्पल में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई गई है। सरकार के निर्देश पर घटना की जांच के लिए टीम को 15 से 20 दिन का समय दिया गया है। टीम को दो दिन में अपनी प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट और गैंगस्टर एक्ट लगाने की भी तैयारी है। इसके लिए फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम से भेजी गई स्लाइड की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन




एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड में जाहिद व उसके दोस्त असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने बच्ची के पिता से रुपये उधार लिए थे। बच्ची के पिता रकम लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। इस विवाद के बाद उन्होंने बच्ची को अगवा कर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव भूसे की बुर्जी में छिपा दिया। तीसरे दिन बदबू आई तो शव निकाल कर कूड़े के ढेर में डाल दिया। असलम पर पूर्व में भी दुष्कर्म का अन्य मुकदमा दर्ज है। 

शर्मनाक...खौफनाक  
बहुत ही शर्मनाक व दुखद घटना है। राज्य में कानून व्यवस्था के लिए सरकार तुरंत कदम उठाए। 
-मायावती, बसपा प्रमुख 
मासूम की खौफनाक हत्या ने झकझोर दिया है। बच्चे से ऐसी दरिंदगी कोई कैसे कर सकता है? -राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष
यह अमानवीय अपराध है। उसके अभिभावकों के दर्द के बारे में सोच भी नहीं सकती।  -प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव


बच्ची से दुष्कर्म के मामले में शाही बोले-हो जाती हैं घटनाएं
लखनऊ। अलीगढ़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म संबंधी एक सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि घटनाएं हो जाती हैं। उनसे पूछा गया था कि इस तरह की वारदातें कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती हैं। शाही ने कहा कि इस तरह की घटना लोगों की गलत मानसिकता का दुष्परिणाम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें