फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों की खबर दो, `50 हजार और नौकरी लो

Fri, 25 Dec 2015 02:00 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र की छात्रा के साथ हुए कांड के करीब 38 घंटे बाद गुरुवार की रात को पुलिस ने एक अपील जारी की है। मार्मिकता, भावुकता और आह्वान का स्पर्श लिए इस अपील में क्षेत्रीय लोगों से कहा गया है कि वह इस कांड के आरोपियों के विषय में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये नगद ईनाम, प्रशस्ति पत्र और योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की बात कही गई है। 
विज्ञापन

इस अपील के एक हजार से अधिक पंफलेट क्षेत्र में बंटवाने की योजना है। पुलिस के इस कदम के बाद मामले पर नजर रख रहे जानकार कई तरह के कयास लगा रहे हैं। बुधवार की सुबह घटना के बाद शाम तक पुलिस ने करीब 12-14 लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। माना जा रहा था कि परिवार के बताए घटनाक्रमों और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस जल्द ही आरोपियों तक भी पहुंच जाएगी। 
गुरुवार को पूरे दिन पीड़ित परिवार के यहां नेताओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शाम को पुलिस ने अपील जारी कर दी। इस अपील के मायने यह लगाए गए कि पुलिस ने जितने भी लोगों से पूछताछ की और उस आधार पर कवायद की वह बेकार ही साबित हुई। उससे कोई ठोस नतीजा नहीं निकला और दोषियों को लेकर तस्वीर साफ न हो सकी। 
विज्ञापन

इसी के बाद पुलिस ने जनता की ओर मामले को उछाल दिया। इस बीच क्षेत्र में छह एलआईयू की टीम, आठ स्थानीय पुलिस की टीम जांच के लिए लगाई गई हैं। देखना यह होगा कि पुलिस की इस अपील के साथ जनता कितना कदमताल कर पाती है। डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एसएसपी जे रवींद्र गौड़ और एसपीआरए ने इस अपील को जारी करने की पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें