छह माह पूर्व महानगर के देहली गेट इलाके में हुई दो हिस्ट्रीशीटरों नौशे व चंदा के हत्याकांड में साजिश के आरोपी अधिवक्ता गयासुद्दीन ने बुधवार को सीजेएम न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
जहां से उन्हें अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। बता दें कि शाहजमाल इलाके में दोनों हिस्ट्रीशीटरों की देर रात एक समारोह में बुलाकर गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में मौके के आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि जमीनी विवाद में अधिवक्ता गयासुद्दीन पर दोनों की हत्या कराने का आरोप था।
इसे लेकर जांच के आधार पर गयासुद्दीन के खिलाफ पुलिस ने अदालत से कुर्की वारंट तक ले लिए थे। इसी मामले में बुधवार को गयासुद्दीन निवासी सिविल लाइंस ने अदालत में सरेंडर किया है।