फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गायब हो गए 187 हिस्ट्रीशीटर

Thu, 25 Feb 2016 02:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी आरके भारद्वाज ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग को अभियान चलवाया तो 187 हिस्ट्रीशीटर गायब मिले। जबकि 18 हिस्ट्रीशीटरों के मरने की पुष्टि हुई। पुलिस अब अपनेे-अपने थाने से गायब हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह नौ बजे से तड़के में चार बजे तक एसएसपी के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों के घर की कुंडी बजाकर चेकिंग की। अभियान के दौरान पुलिस  827 हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंची। 467 हिस्ट्रीशीटर ही घरों पर ही मिल गए। पुलिस की टीमें उनके फोटो भी खींचकर ले आईं। 187 हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता ही नहीं लग पाया है। 55 हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता लगा कि वे जेल में बंद हैं। इसके अलावा 18 हिस्ट्रीशीटरों की मौत की पुष्टि हो पाई है। लापता हिस्ट्रीशीटरों के घरों की लगातार निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के चेकिंग करने की जिम्मेदारी बीट के सिपाही भी होती है। हल्का दरोगा और सिपाही से भी उसके बारे में किसी भी दिन बुलाकर पूछा जाएगा।  
 
लखनऊ में फीड हो रहा है रजिस्टर नंबर-4
जिले के सभी थानों से एक कांस्टेबल मुंशी को डीजीपी ने रजिस्टर नंबर-4 लेकर बुलाया है। इन रजिस्टरों को ऑनलाइन किए जाने के लिए कंप्यूटर में फीडिंग कराई जा रही है। इस रजिस्टर में हर अपराधी का डाटा होता है। इसे कंप्यूटर में फीडिंग के बाद क्लिक करते ही उसके बारे में सारी जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें