फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ से आतंकी कनेक्शन के बाद हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ी

Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के चलते रेलवे स्टेशन पर तैयार किए गए चेक पोस्ट पर तैनात जवान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ से लगातार दो बड़े आतंकी क नेक्शन निकलने के बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस, सुरक्षा एजेंसी और खुफिया विभाग हाई अलर्ट पर है। हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के शोध छात्र मन्नान वानी के प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने और फिर दिल्ली से आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर के पकड़े जाने के बाद पुलिस खासी टेंशन में हैं।तौकीर के सिमी कनेक्शन ने एक बार फिर अलीगढ़ को चर्चा में ला दिया है। पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश और निकास द्वार पर दो अलग अलग पुलिस पोस्ट बनाए गए हैं। इस पोस्ट को सुरक्षा और चेकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पहली बार रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसी सुरक्षा की गई है। इन पोस्टों पर आरपीएफ और जीआरपी दोनों पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 

मंगलवार को एलआईयू के प्रभारी ने पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के साथ चेकिंग की। आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि डॉग स्क्वायड से भी नजर रखी जा रही है। रेलवे ट्रैक पर भी गश्त बढ़ाई गई है। सादा वर्दी में भी जवान लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। अलीगढ़ की नुमाइश में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के साथ कंट्रोल रूम के पूरे सिस्टम चालू कर दिए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है। बड़े कार्यक्रमों में भीड़ की निगरानी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के वर्तमान हालात, आतंकी हमले की धमकी, स्लिपर मॉड्यूल की सक्रियता, स्लिपर सेल मिलने से पूरे देश में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसी लिहाज से अलीगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है।
राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी 

 हाल ही में एएमयू छात्र मन्नान वानी के प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने और उसके बाद सिमी के सदस्यों में शामिल रहे तौकीर के पकड़े जाने से भी अलीगढ़ में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। ये दोनों ताजा मामले बहुत संवेदनशील हैं। जिससे हर घटनाक्रम पर पैनी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें