फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिश प्लांट और घर में आग से भारी नुकसान

Thu, 25 Apr 2019 02:24 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
शमशाद मार्केट के पास घर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
 मंगलवार मध्य रात शहर के दो स्थानों पर शार्ट सर्किट से आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान क्वार्सी के रावणटीला इलाके की पालिश प्लांट में आग से अफरा-तफरी मच गई और इलाके में जगार के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी तरह सिविल लाइंस के शमशाद मार्केट इलाके के एक मकान में आग से नुकसान हो गया, जबकि इस दौरान घर में सोया परिवार बाल-बाल बच गया। दोनों सूचनाओं पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पहली सूचना रावणटीला शांति नगर में आग की रात करीब दो बजे मिली। यहां जानकीदास पुत्र कालीचरन का अपने मकान की दूसरी मंजिल पर पॉलिश का प्लांट है और नीचे घर है। घर में वह यहां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं।

रात करीब दो बजे अचानक दूसरी मंजिल पर पॉलिश प्लांट में आग लग गई। आग की लपट देखकर आसपास जगार हो गई और घर में शोर मच गया। पड़ोसी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि कारखाने में कीमती सामान जला हैैं।  
विज्ञापन

   
इधर, सिविल लाइंस के शमशाद मार्केट किला रोड स्थित आफताब अपार्टमेंट के पीछे रहने वाले परवेज असकरी पुत्र हुमायूं कदर एक साल पहले सऊदी अरब से लौटे हैं। वह सऊदी में नौकरी करते थे। अब यहां पत्नी व दो बच्चों के साथ पुश्तैनी मकान में रहते हैं। मंगलवार रात परिवार सोया हुआ था, तभी 2 बजे के आसपास अचानक आग लगने जैसी बदबू आने लगी।

शक होने पर घर को चेक किया तो आग लगी थी। आग को देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में परवेज अकसरी ने बताया कि आग से उनके घर में रखे कपड़े, सोफा, पलंग, अलमारी आदि चीजें मिलाकर करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें