फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगा जान दी

Sat, 20 Jun 2015 01:33 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगा जान दी
विज्ञापन

जेब से निकले सुसाइड नोट में पत्नी के मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। सासनी गेट इलाके में तमोलीपाड़ा मोहल्ले  में शुक्रवार को एक हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट निकला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी के मायके वालों के उत्पीड़न को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ था कि शाम को मृतक के ससुराल पक्ष से लोग आ गए और मृतक के परिवार पर ही उसक हत्या का आरोप लगाया। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मृतक की मां सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बाद में दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे और यहां पर भी आपस में नोकझोंक होती रही। यहां पर दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने पर बैठा लिया है। जबकि शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। मृतक की मां, उसकी पत्नी और सास को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया है। इन तीनों को महिला थाने भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पक्षों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। तमोलीपाड़ा निवासी यतेंद्र गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सुबोध कुमार गुप्ता ने  बताया कि उनका छोटा भाई रवि गुप्ता (35) हार्डवेयर कारोबारी था। उसकी शादी 15 वर्ष पहले आईटीआई रोड निवासी संगीता गुप्ता से हुई थी। रवि के दो बेटे देव और पारस हैं।  यतेंद्र गुप्ता ने बताया कि रवि के ससुराल वाले उसका कई तरह से उत्पीड़न कर रहे थे। जिसके उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवा चुके थे। कई बार रवि के साथ मारपीट भी की गई थी। कई महीनों से उसकी पत्नी संगीता अपने बच्चों सहित मायके रह रही है। शुक्रवार को रवि घर में अकेला ही था। दोपहर को उसकी फोन पर बात हुई। जिसके बाद उसने मकान में ही बने टट्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद एक नौकर घर पहुंचा तो उसने रवि का शव फंदे में लटकता देखा। नौकर ने आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।  देर शाम कारोबारी के परिजनों और ससुरालीजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी थ्ाी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें