फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के भाई समेत तीन ने किया गैंगरेप

Sun, 06 Mar 2016 02:02 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अलीगढ़/ब्यूराो
विज्ञापन
अकराबाद थाना क्षेत्र के  एक गांव में एक महिला के साथ ब्लॉक प्रमुख के भाई समेत तीन लोगों ने घर में घुस सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला ने कहा कि पति ट्रक चालक हैं, जो अक्सर घर से बाहर रहते हैं। दो फरवरी की रात घर पर सो रही थी। मेरे ससुर भी दूसरे कमरे सो रहे थे। करीब 11 बजे ब्लॉक प्रमुख अकराबाद का भाई अपने तीन साथियों के साथ शराब के नशे हथियारों के बल पर मेरे घर में घुस आए और जोरजबरदस्ती करने लगे। हंगामा सुनकर ससुर भी अपने कमरे से बाहर आए तो हथियारबंद लोगों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और मेरे साथ दुष्कर्म कर दिया।
इसी दौरान मेरे पति दिखाई दिए तो ससुर ने उनको आवाज लगाई। माजरा देख वो जोश में आ गए और हथियारबंद लोगों के पास पहुंच तो उन्होंने पति को बंधक बना लिया और परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने तीनों लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। एसओ संजय कुमार पांडेय ने बताया है। कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें