फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट खेत में महिला से गैंगरेप

Fri, 14 Sep 2018 02:03 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट खेत में महिला से गैंगरेप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट बाजरे के खेत में गुुरुवार की सुबह कसबा जट्टारी निवासी महिला से गैंगरेप किया गया। घटना के समय महिला चारा काट रही थी तभी निकट के गांव निवासी तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया। घटना से गुस्साए लोग थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित और आरोपी के परिवारों में रंजिश चल रही है।  
विज्ञापन


कसबा जट्टारी निवासी महिला गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट बाजरे के खेत में चारा लेने गई थी। आरोप है कि महिला चारा काट रही थी तभी वहां निकट के गांव निवासी तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंच गए और तमंचा दिखाकर महिला से गैंगरेप किया।

कुछ देर बाद तीनों फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में चारा काट रही महिलाएं और किसान वहां पहुंच गए। लोगों ने पीड़ित महिला के बिखरे कपड़ों को ठीक किया। उसके शरीर पर नाखूनों के निशान थे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को 100 नंबर पर दी और महिला के परिजनों तक सूचना पहुंचा दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोग ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर टप्पल थाने पहुंच गए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए गैंगरेप की तहरीर दी। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार पीड़ित महिला ने एक को पहचान लिया है व दो लोग अज्ञात हैं। 

घटना के संबंध में तहरीर ले ली गई है। पीड़ित और आरोपी के परिवारों की पुरानी रंजिश चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संजय पांडे, थाना प्रभारी टप्पल

थाने से पुलिस न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश
बताया जाता है कि गैंगरेप की घटना के बाद महिला के कान का एक सोने का कुंडल बदमाशों द्वारा तोड़ दिया गया। सूचना के बाद किसी भी चौकी अथवा थाने की पुलिस नहीं पहुंची केवल पीआरवी की गाड़ी पहुंची, इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें