फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर पत्नी का दोस्तों से करवाया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 09 May 2019 02:14 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 बुधवार की दोपहर करीब दो बजे खेरेश्वर हाईवे पर एक पति ने ही अपनी पत्नी का तमंचे के बल पर गैंगरेप करवाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पति समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए देर शाम जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन



पीड़ित महिला मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र की निवासी है। पीड़ित के अनुसार उसका पति से तलाक का मुकदमा अलीगढ़ की एक अदालत में दस साल से विचाराधीन है। वह बुधवार को कोर्ट में तारीख करने के लिए अलीगढ़ आई थी। तारीख करने के बाद सारसौल चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी थी तभी उसका पति बाइक से वहां पहुंचा।

मुकदमे में समझौते का आश्वासन और बातचीत करने की बात कहकर बाइक पर बिठाकर गौमत (खैर) तक छोड़ने की बात कही। इस पर वह बाइक में बैठ गई।पीड़ित के अनुसार खेरेश्वर हाईवे पर विवेकानंद कॉलेज की तरफ जाने वाले रास्ते पर पति ने बाइक मोड़ दी। पूछने पर कहा कि एक व्यक्ति को रुपये देने है। इसके बाद खाली पड़े एक मकान में ले गया जहां दो लोग चेहरे पर कपड़ा बांधे पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन




वहां पति ने धक्का दिया और खड़े दोनों लोगों ने उसे पकड़कर अंदर खींच लिया। पति ने तमंचा लगा दिया और दोनों अज्ञात लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। कहा कि बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर आरोपी भाग गए। होश में आने पर 100 नंबर पर सूचना दी जिस पर यूपी 100 की गाड़ी उसे थाने में छोड़ गई। लोधा थाना प्रभारी प्रेमपाल के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें