फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान इंस्पेक्टर टप्पल संग पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fri, 07 Jun 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टप्पल के चर्चित मासूम हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इसके चलते एसएसपी ने तीन दिन पहले लाइन हाजिर किए गए निवर्तमान इंस्पेक्टर केपी सिंह चहल सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निवर्तमान कर्मियों में थाने के वह तीन दरोगा व एक सिपाही शामिल हैं। इन पर गुमशुदगी देरी से लिखने, बच्ची की खोज में और हत्या होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार निवर्तमान इंस्पेक्टर टप्पल कुशलपाल सिंह चहल, थाने के तीन सब इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, अरविंद कुमार, शमीम अहमद व सिपाही राहुल यादव को निलंबित किया गया है। इन पांचों पर क्रमवार यह आरोप हैं कि पहले तो बच्ची 30 मई को गायब हुई और परिजन थाने गए तो इन्होंने 31 को गुमशुदगी क्यों दर्ज की। उसी दिन क्यों नहीं, इसके अलावा बच्ची को खोजने और हत्या की जानकारी होने के बाद आरोपियों को खोजने में भी लापरवाही की गई और पुलिस टीम में कोआर्डिनेशन का भी अभाव दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें