फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया कुमार को लेकर एएमयू में फायरिंग, मारपीट

Fri, 26 Apr 2019 12:59 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल के बाहर बृहस्पतिवार की शाम छात्रों के दो गुटों में मारपीट एवं फायरिंग हो गई, जिस कारण छात्रों की आम सभा (जीबीएम) को बीच में रोकना पड़ा। बिहार की बेगूसराय सीट पर कन्हैया कुमार को समर्थन देने गए छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आम सभा का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन


जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर एएमयू के छात्र दो फाड़ हो गए हैं। कुछ कन्हैया के समर्थन में हैं तो कुछ विरोध में उतर आए हैं। एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज बुधवार को कन्हैया का समर्थन करने बेगुसराय गए हैं। वहीं बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष हमजा सुफयान ने उनकी गैर मौजूदगी में यूनियन हॉल (छात्र संघ भवन) पर शाम को छात्रों की आमसभा का आयोजन कर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उपाध्यक्ष हमजा सुफयान के अतिरिक्त सचिव हुजैफा आमिर एवं करीब सौ छात्र आम सभा  में मौजूद थे।

उपाध्यक्ष हमजा सुफयान अध्यक्ष सलमान इम्तियाज के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कराना चाहते थे। यूनियन हॉल के अंदर पक्ष एवं विपक्ष में जोरदार बहस चल रही थी। इसी बीच यूनियन हॉल के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान कुछ लड़के तीन-चार हवाई फायरिंग कर भाग गए। मारपीट में दो छात्रों को चोट लगने की सूचना है। फायरिंग के बाद यूनियन हॉल के पास खलबली मच गई।
विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंच गई। प्रॉक्टर आफिस में सीओ एवं सिविल लाइन थाना के इंस्पेक्टर दल-बल के साथ पहुंच गये। एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने का दावा कर रहे हैं जबकि सचिव हुजैफा आमिर का कहना है कि लड़कों में लड़ाई के कारण जीबीएम को बीच में स्थगित कर दिया गया। कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका है। देर रात तक छात्र प्रॉक्टर आफिस पर जमे हुए हैं।

सीओ तृतीय अनिल कुमार समोनिया के अनुसार इस संबंध में आदिल की ओर से तहरीर दी गई है, जिसमें मामून, सलमान को नामजद किया गया, जबकि छह-सात अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने बताया कि आदिल एएमयू का छात्र है और बीएम हॉल में रहता है, जबकि मामून अमीर निशां और सलमान गोल मार्केट का रहने वाला है। दोनों ही एएमयू के पूर्व छात्र हैं। दूसरी तरफ से भी तहरीर मिलने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें