फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली, बच्चे को लगी

Mon, 01 Feb 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना के ग्राम उत्तमपुर में शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर प्रधानपक्ष द्वारा की गई गोलीबारी में एक पांच वर्षीय देवा नामक बच्चा गोली लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अलीगढ़ भेजा है।
विज्ञापन


देवा ग्राम निवासी बुद्धपाल सिंह का धेवता है, जो अपनी ननिहाल आया हुआ था।  शनिवार को अचानक फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। गांव की भीड़ मौके पर इकट्ठा हुई तो आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई कार को मौके से बरामद कर कब्जे में ले लिया है।

एसआई गंगा सिंह यादव के अनुसार शुक्रवार की शाम को प्रधान पक्ष के परिवार का व्यक्ति शराब के नशे में एक व्यक्ति के घर जाकर महिला से गाली गलौज करने लगा। इसका मौके पर मौजूद युवकों ने विरोध किया। आपस में गाली गलौज के बाद घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पुलिस पहुंची तो ग्राम प्रधान ने रिपोर्ट न करने की बात कहकर पुलिस को लौटा दिया। उसी बात को लेकर आज आरोपी गांव में दहशत पैदा करने के लिए हमलावर हो गए। फायरिंग में छत पर खेलता पांच वर्षीय देवा नामक मासूम इस घटना का शिकार हो गया। गोली देवा के बांए कंधे के नीचे से पार निकल गई है।
विज्ञापन


उधर पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि पुलिस समय पर उचित कार्रवाई कर देती देती तो घटना नहीं हो पाती। देर रात पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें