फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि का करीबी फर्जी पेट्रोल पंप संचालक राजू मामा गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 01:03 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
गोधा पुलिस की गिरफ्त में फर्जी पेट्रोल पंप संचालक राजू मामा। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
गोधा थाना क्षेत्र के तालिबनगर में छह जून को पुलिस व पूर्ति विभाग द्वारा सील किए गए फर्जी पेट्रोल पंप के संचालक राजू मामा उर्फ रामधुन शर्मा को शनिवार को पुलिस ने साधु आश्रम के पास से गिरफ्तार कर लिया है। राजू मामा के तार जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी ऋ षि शर्मा से जुड़े हैं। ऋषि और राजू पुराने करीबी हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में भी दोनों की हिस्सेदारी रही है। शनिवार को पुलिस उससे पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन



छह जून को गोधा क्षेत्र के तालिबनगर में पुलिस व पूर्ति विभाग की टीम ने फर्जी पेट्रोल पंप पकड़ा था। पूर्ति निरीक्षक ने पांच लोगों के खिलाफ गोधा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही पेट्रोल पंप से एक मशीन, दो नोजल सहित टैंक जब्त किया गया था। इसके अलावा, अतरौली के माहेश्वरी पेट्रोल पंप से पिछले दिनों 17 हजार लीटर ईंधन खरीदने की एक रसीद भी मिली थी।


डीएसओ राजेश कुमार सोनी ने मिलावटी ईंधन के साथ ही बॉयोडीजल की आशंका के चलते सैंपल भरकर लैब भेज दिए थे। इधर, पुलिस स्तर से भी मामले की विवेचना शुरू हो गई थी। इस मामले में गोधा पुलिस ने पंप संचालक राजू मामा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नामजद रोहित अत्री और दिव्यांश शर्मा फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें