फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत

Sat, 14 Oct 2017 01:37 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
थाना देहली गेट इलाके में गूलर रोड पर बैंक में पैसा जमा करने जा रही एक वृद्धा को बाइक सवारों ने रौंद दिया। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने पहले गूलर रोड पर जाम लगाया और बाद में थाना देहली गेट को घेर लिया। मौके पर स्थानीय नेताओं सहित भाजपा नेता और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता का भरोसा दिलाया गया है, इसके बाद ही मामला शांत हुआ। मृतका के बेटे ने इस मामले में तीन नामजदों सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गूलर रोड पर गली नंबर एक में रहने वाली स्नेहलता (61) पत्नी चमन लाल शुक्रवार की सुबह अपने घर से गली नंबर दो में स्थित बैंक जा रही थीं। रास्ते में सड़क पार करते समय शक्ति नगर की ओर से दो बाइकों पर छह युवक आए। यह किसी स्कूल के छात्र थे। बेहद तेजी से बाइक को एक दूसरे से रेस करते हुए दौड़ा रहे थे।

एक बाइक ने स्नेहलता के टक्कर मार दी। बाइक का हैंडल उनके पेट में लगा। इसी के साथ उनका सिर सड़क से टकरा गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने एक बाइक सवार को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग भाग गए।
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने गूलर रोड पर जाम लगा दिया। बाद में वहां पर कुछ लोगों ने समझाया तो गुस्साए लोगों ने थाना देहली गेट का घेराव कर लिया। यहां पर भाजपा नेता कुलदीप पांडे, लाजपत राय आदि के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और तीन थानों का फोर्स भी पहुंच गया।

यहां पर बताया गया कि मृतका का परिवार बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति वाला है। उनके पति चमनलाल को पैरालाइसिस हैं। जिससे वह काम करने में अक्षम हैं। दो बेटे हैं जो निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।

साथ ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर 25 हजार रुपये तत्काल प्रदान किए जाएंगे। दूसरी ओर मृतका के बेटे लोकेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में तीन नामजदों सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने कराई है। इसमें कहा गया है कि उसकी मां घर से बैंक जा रही थीं। तभी बाइक सवार आए और मारपीट कर सोने की चेन, नगदी आदि लूट ले गए। लूट के बाद हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने धारा 302 और 393 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें