फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम, गुस्सा और गुबार के बीच आरोपियों को फांसी की मांग

Sat, 08 Jun 2019 02:39 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मासूम की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जिस तरह 2012 के दिसंबर माह में निर्भया कांड के बाद राजधानी की सड़कों पर जन आक्रोश उतरा था, कमोबेश ऐसे ही हालात साढ़े छह साल बाद अब टप्पल के बनते जा रहे हैं। राजधानी से 50 किलोमीटर की दूरी पर बसे टप्पल में ढाई साल की मासूम की नृशंस हत्या के बाद एक बार फिर उसी प्रकार का सैलाब देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर टप्पल औरराजधानी की सड़कों पर लोग इसी घटनाक्रम की बात कर रहे हैं। लोगों में आक्रोश ऐसा है कि आखिर एक बच्ची के साथ कोई इस प्रकार की नृशंसता को कैसे अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन




इसी क्रम में टप्पल में बच्ची के परिवार और कस्बे के लोगों का दिन शुक्रवार को गम और गुस्से के बीच गुजरा। हर जुबां पर बस एक ही आवाज थी कि ऐसी दरिंदगी करने वाले आरोपियों को चौराहे पर फांसी दे दी जाए। वहीं शाम को यहां युवाओं ने कैंडल मार्च भी निकाला।


घटनाक्रम की खबर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मृतका को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग जगह-जगह कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। यह मंजर ठीक वैसा ही है जब देश मौत से जूझ रही निर्भया के साथ खड़ा हुआ था। एक ओर उसके ठीक होने की दुआएं मांगी जा रहीं थीं तो दूसरी ओर पुलिस और न्याय व्यवस्था से आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही थी। हालांकि इस मामले में तो मासूम अपनी जिंदगी की जंग हत्यारों के हाथों हार चुकी है। अब बस हर ओर से उसके हत्यारों को सजा देनी की आवाजें उठ रहीं हैं। पुलिस भी जनता को समझाने के प्रयास करने के साथ ही ठीक निर्भया कांड की तरह ही मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
विज्ञापन



 क्षेत्र के गांव सलेमापुर में शुक्रवार को शिव मंदिर पर युवा एकत्रित हुये। टप्पल में ढाई वर्ष की मासूम की हत्या से नाराज युवकों ने गांव में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दो मिनट का मौन रख मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन पर सरकार से आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर सुमित अत्री, अमित अत्री, विनीत अत्री, रोहित अत्री, अतुल शर्मा, सनी चौधरी, हरिप्रकाश शर्मा, सचिन चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, विष्णु नागर, लाखन चौधरी, गुलवीर शर्मा, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।  


देर रात तक एसआईटी के साथ टप्पल में रहे एसएसपी
 वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक आकाश कुलहरि शुक्रवार की देर रात तक एसआईटी के साथ टप्पल में रहे। उन्होंने घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही पीडि़त परिवार के साथ बातचीत भी की। इसके साथ ही अपनी टीम के लोगों के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनाते रहे। एसएसपी के अनुसार कार्रवाई को लेकर मंथन चल रहा है। हम मामले में कड़ी कार्रवाई को लेकर प्रयासरत हैं, जिससे की आरोपी कोर्ट में किसी भी प्रकार से अपना बचाव न कर पाएं और उन्हें उनके किए की कड़ी से कड़ी सजा कोर्ट सुना सके। 

टप्पल से समुदाय   विशेष के एक दर्जन घरों से परिवार गायब
टप्पल में बच्ची की हत्याकांड में आरोपी मुस्लिम समुदाय से होने के चलते लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि आरोपी का घर तो खुला हुआ है लेकिन वहां से पूरा परिवार गायब है। वहीं आरोपियों के खिलाफ समुदाय विशेष की ओर से कोई निंदा या आक्रोश व्यक्त न करना भी बहुसंख्यक समाज के लिए गुस्से का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कस्बे से करीब एक दर्जन मुस्लिम परिवार अपने घरों से गायब हैं। जिनको लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें