ऊपरकोट कोतवाली में बहू ने अपने ससुर, सास व देवर आदि पर छेड़खानी, मारपीट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ससुर शहर के एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार है।
सिविल लाइंस इलाके की महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वह कोतवाली क्षेत्र में अपनी ससुराल में अपने मानसिक कमजोर पति संग 14 सितंबर को रात 9 बजे गई थी। उसे देखते ही उसके ससुर, सौतेली सास व उसके बेटे ने घर से निकालने के इरादे अभद्रता शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसके साथ ससुर ने छेड़खानी की। बाद में वह कई दिन तक थाने गई। मगर मसला प्रापर्टी विवाद का बता कर उसे वापस कर दिया गया। मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके ससुर के रिश्तेदार एक पूर्व विधायक हैं, इसलिए वे पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।