फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 15 Jan 2018 01:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मौके पर सबूत एकत्रित करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंजलपुर के निकट एक बाग में गांव गहतोली निर्मल के डेयरी संचालक की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर और छाती पर गोलियां मारने के साथ ही हमलावरों ने गला भी घोंटा। रविवार सुबह हत्या की जानकारी परिजनों को हो सकी। पुलिस के साथ फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची और मौका ए वारदात से साक्ष्य जुटाए। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मारा गया डेयरी संचालक अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका था। पुलिस के अनुसार वह आपराधिक प्रवृत्ति का था।
विज्ञापन


थाना पालीमुकीपुर के गांव गहतोली निर्मल निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र कुमरपाल सिंह गांव में ही दूध की डेयरी चलाते थे। पत्नी अंजू व दो बेटियों चहक (6) व जीवा (3) के साथ अलीगढ़ में रहते थे। हर दूसरे-तीसरे दिन डेयरी का हिसाब-किताब करने गांव जाते रहते थे। शनिवार को पत्नी अंजू दोनों बेटियों व छोटे भाई गजेंद्र की पत्नी के साथ अलीगढ़ से गांव जा रही थी तो हरेंद्र ने उन्हें बस में बैठा दिया।

खुद स्कूटी से अकेले गांव के लिए निकले। जिरौली धूमसिंह पहुंचने पर हरेंद्र ने पत्नी, बच्चे व छोटे भाई की पत्नी को टैंपो में बिठा दिया और खुद स्कूटी में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर चले गए, लेकिन घर नहीं लौटे। पत्नी समेत अन्य परिजनों ने फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ था। रात में तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। सुबह होते ही परिजनों ने फिर तलाश शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंजलपुर के निकट आम के बाग में हरेंद्र का शव पड़ा मिला। पास ही क्षतिग्रस्त हालत में स्कूटी, बैग और अन्य सामान पड़ा था। जानकारी पर कोतवाल उत्तमचंद पटेल, एसएसआई सुनील कुमार, एसआई रामकेश राजपूत व सीओ सुरेश कुमार मलिक मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई संजू सेना में हैं। छोटा भाई गजेंद्र गांव में ही परचून की दुकान करता है।
विज्ञापन



हमलावरों ने पीछा करके मारा, गला भी घोंटा
पुलिस के अनुसार घटनास्थल को देखकर लगता है कि हमलावरों ने पहले स्कूटी में टक्कर मारी। स्कूटी गिरने के बाद हरेंद्र को गोली मारी गई। जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की तो बाग में दौड़ाकर हमलावरों ने गोली मारी। एक गोली सीने में और दूसरी मुंह से सिर की ओर आरपार निकल गई। मौके पर तीन खोखे और एक कारतूस मिले हैं। वह बचने न पाए इसके लिए गले में मफलर से फंदा भी लगाया गया था। मृतक की जेब से रुपये और मोबाइल मिले हैं। इससे साफ है कि हमलावर लूट के बजाय हत्या करने के ही मकसद से आए थे।

हरेंद्र आपराधिक प्रवृति का था। वह अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल गया था। हमलावर मृतक की जान पहचान के लग रहे हैं। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। वारदात का जल्द खुलासा होगा। 
विज्ञापन

- सुरेश कुमार मलिक, सीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें