फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर हैकरों पर नहीं लग रही लगाम..इनका क्या है इंतजाम

Sun, 11 Oct 2020 10:59 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हैकिंग, चीनी हैकर्स, साइबर क्राइम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन
साइबर हैकरों पर लगाम नहीं लग पा रही। बेशक पुलिस के साइबर एक्सपर्ट इनके नित नए कारनामों पर इन्हें खोज लेते हैं। मगर इन्हें रोक नहीं पा रहे। आलम यह है कि सुदूर प्रांतों में बैठकर यह हैकर हर दिन नया सिरदर्द पुलिस को दे देते हैं। अब तक पुलिस प्रशासन के स्थानीय अफसरों की फेसबुक आईडी बना डाली थीं। भेद खुला तो यहां तैनात रहे पुराने अधिकारियों की आईडी बनाकर लोगों को मदद के नाम पर ठगने के संदेश भेजना शुरू हो गया।
विज्ञापन



साइबर हैकरों द्वारा हाल ही में यहां तैनात रहे एसपी सिटी मान सिंह चौहान के नाम से क्लोन फेसबुक आईडी बनाकर उनके कई फेसबुक मित्रों को संदेश भेजकर मदद मांगी गई। इसी तरह यहां लंबे समय तक कई थानों में तैनात रहे एसओ केपी सिंह के नाम की क्लोन फेसबुक आईडी बनाकर उनके फेसबुक मित्रों को संदेश भेजे गए।


इसके अलावा एसआई अरविंद सिंह के नाम से भी इसी तरह की क्लोन आईडी बनाई गई। जब इनके फेसबुक दोस्तों ने इन तक यह संदेश पहुंचाया तो उन अधिकारियों ने उस आईडी को साइबर पुलिस की मदद से ब्लाक कराया। इससे पहले अपने जिले में ही तैनात एसपी सिटी व डीएम तक की फेक फेसबुक आईडी बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन


बिहार में बैठकर ठग रहे लोगों को हैकर
साइबर थाने में पिछले दिनों मानिक चौक की एक युवती ने पहला साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जांच में पता चला कि यह ठगी वेब सीरीज जमतारा की तर्ज पर बिहार प्रांत के किसी ठिकाने से की गई है। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि यह अकेला प्रकरण नहीं है और न अकेले अपने ही जिले की समस्या है। यह साइबर हैकर देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। यह पहले अपना टारगेट बनाते हैं, फिर उसके पूरे ऑनलाइन लेनदेन की निगरानी करते हैं। इसके बाद आसान समय मिलने पर उसे ठग लेते हैं। 

- साइबर हैकिंग को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हमारी साइबर सेल बेहद सक्रिय है। जो भी रुपये जाने की तत्काल शिकायतें मिलती हैं। उनके रुपये वापस भी कराए जाते हैं। इसमें सावधानी सबसे बड़ा बचाव है। फिर भी अगर कोई शिकार होता है तो साइबर सेल में संपर्क करने पर उसे मदद मिलती है। वहीं फेसबुक क्लोन की बात करें तो इस पर भी लगातार हमारी सेल निगरानी रखती है। शिकायतों पर उनका निस्तारण भी किया जाता है।- मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें