फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक के एक दर्जन एटीएम का ऊपरी हिस्सा खोल चोरी

Fri, 30 Oct 2020 02:26 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
केनरा बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन
बिना सिक्योरिटी गार्ड चल रहे केनरा बैंक के एक दर्जन एटीएम इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं। अलीगढ़ व हाथरस में केनरा बैंक ने डाईबोल्ट (कंपनी विशेष) के जहां-जहां एटीएम लगवा रखे हैं, वहां चोर दस्तक दे रहे हैं। नकाबपोश चोर एटीएम केबिन में घुसकर कार्ड व चाभी की मदद से रुपये निकालते हैं। एक बार में पांच हजार रुपये तक निकलते हैं। मगर वह खाताधारक के खाते से कटते नहीं हैं। इसलिए खाताधारक को इस चोरी की जानकारी नहीं होती। एक पखवाड़े में एक दर्जन एटीएम केबिन में हुईं इन घटनाओं पर जब बैंक अधिकारियों का ध्यान गया तो लीड बैंक मैनेजर तक मसला पहुंचा। मामले में तकनीकी टीम को लगाकर जांच शुरू करा दी गई है और कई थानों में मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन



घटनाक्रम इस प्रकार है कि अक्तूबर माह की शुरुआत में ही केनरा बैंक की गूलर रोड एसएसआई शाखा के एटीएम में एक दिन टीम सुबह-सुबह रुपये डालने पहुंची तो मशीन का ऊपर का हिस्सा खुला मिला। इसकी जांच पड़ताल अभी पूरी हो पाती कि एक-एक कर कई एटीएम से इस तरह की शिकायतें आईं। सभी के सीसीटीवी चेक किए गए तो पाया गया कि रात के समय में नकाबपोश एक या दो लोग सभी एटीएम में पहुंचे हैं। नकाब व कैप लगा होने के कारण पहचान संभव नहीं हो रही।


फिर वे एटीएम में अपना कार्ड डालकर पिन कोड भी डालते हैं। पिन डालते ही केबिन की पावर सप्लाई काट देते हैं। इसके बाद सीसीटीवी में कुछ दिखाई नहीं देता। मगर सुबह पाया गया है कि मशीन का ऊपरी हिस्सा बाकायदा ऐसे खुला है, जैसे चाभी से खोला गया है। साथ ही कई खातों से पांच-पांच हजार रुपये भी निकाले गए हैं। मगर ये रकम खाते से न कटने के कारण खाताधारक को जानकारी नहीं हुई है।
विज्ञापन



जांच में यह भी पाया कि यह घटना सिर्फ डाईबोल्ट कंपनी के एटीएम में हुई। इनमें भी उन एटीएम को निशाना बनाया गया जहां निकासी कम है और कम लोग आते हैं। अलीगढ़ जिले में कुल नौ और हाथरस में तीन एटीएम में ऐसा हुआ है। इसे लेकर बन्नादेवी के गूलर रोड की घटना, क्वार्सी के रामघाट रोड की घटना, गांधीपार्क की घटना को लेकर सभी थानों में चोरी के प्रयास के मुकदमे भी संबंधित शाखा प्रबंधकों की ओर से दर्ज कराए गए हैं। 

ये है अंदेशा
इस मामले में बैंक की तकनीकी टीम जांच कर रही है। जांच में यही पाया गया है कि डाईबोल्ट कंपनी के एटीएम एक ही तरह की चाभी से खुल जाते हैं। कोई व्यक्ति यह चाभी पा गया है और चोरियां कर रहा है। वह विद्युत आपूर्ति बंद कर यह चोरी करने का प्रयास करता है। कुछ जगह वह सफल हुआ है और कुछ जगह नहीं हो पाया है। अधिकांश वही एटीएम निशाने पर हैं जहां लोगों की कम आवाजाही है।

- हमारी बैंक के जहां-जहां डाई बोल्ट कंपनी के एटीएम लगे हैं, वहां-वहां चोरी की घटनाएं पिछले माह की 15 तारीख से प्रकाश में आ रहीं हैं। इसकी तकनीकी शाखा से जांच कराई जा रही है। साथ ही संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। अब तक कितनी रकम चोरी हुई है, इसे लेकर सभी जगहों से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, लीड बैंक मैनेजर, केनरा बैंक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें