फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सात वर्षीय बालिका से मौसा ने किया दुष्कर्म, तेलंगाना में हुई थी घटना 

Fri, 30 Oct 2020 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेलंगाना में रह रहे मजदूर की सात वर्षीय बालिका से उसके सगे मौसा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका को लेकर गांव आए परिजनों ने गुरुवार को जौनपुर जिले के सिकरारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी भी जिले के ही जफराबाद क्षेत्र का निवासी है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव का युवक तेलंगाना के रंगारेड्डी शहर में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था। पिछले दिनों जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी उसका साढू उसके यहां गया था। 14 अक्तूबर को मजदूर अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था तो घर के अन्य बच्चों को टॉफी आदि का लालच देकर आरोपी ने बाजार भेज दिया।

कमरे में अकेली सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़ कर फरार हो गया। वापस लौटे बच्ची के पिता ने उसे लहूलुहान देखा तो वहीं प्राथमिक उपचार कराया और वहां से बेटी को लेकर घर आ गए।
विज्ञापन


यहां के एक निजी चिकित्सालय में पीड़िता को भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर सिकरारा पुलिस ने केस दर्ज किया। एसओ अंगद तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें