फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट भेजनेे पर केनरा बैंक शाखा प्रबंधक पर मुकदमा

Fri, 24 Nov 2017 01:59 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
औरैया में कैश के साथ पकड़ा गया कोचिंग संचालक - फोटो : SELF
विज्ञापन
नोटबंदी लागू हुए आठ नवंबर को एक साल हो गया। बंद किए गए 1000 और 500 के पुराने नोटों के बंडल अब तक करेंसी चेस्टों में भरे पड़े हैं। अब ये नोट धीरे-धीरे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कानपुर शाखा को भेजे जा रहे हैं। जहां इनकी सघन जांच हो रही है। 
विज्ञापन


ताजा मामले में केनरा बैंक समद रोड शाखा से भेजे गए नोटों के बंडल में 31500 रुपये के नकली नोट मिलने का खुलासा हुआ है। आरबीआई कानपुर के प्रवर्तन दल अनुभाग ने सासनीगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी। 

सासनीगेट पुलिस के अनुसार, बीती जुलाई 2017 में अलीगढ़ से पुराने नोटों की बड़ी खेप कानपुर स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में भेजी गई थी। वहां जांच में पाया गया कि केनरा बैंक अलीगढ़ समद रोड शाखा से जो नगदी भेजी गई है, उसमें एक हजार के 24 और 500 के 15 पुराने नोट नकली थे। ये कुल 31500 रुपये की धनराशि थी। जांच के बाद आरबीआई कानपुर यूनिट के प्रवर्तन दल अनुभाग ने सासनीगेट थाने में केनरा बैंक अलीगढ़ शाखा प्रबंधक के खिलाफ 479 ए, बी, सी धारा के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


धारा 479 में क्या है?
भारतीय मुद्रा से जुड़ी धारा 479 के तहत दर्ज होने वाले मुकदमोें में आरोप सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अर्थदंड और तीन साल की सजा का प्रावधान है। एडवोकेट नीरज चौहान ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों पर और सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।  

एक महीने पहले ऐसा ही मामला सामने आया था
एक महीने पहले ही रामघाट रोड स्थित एक बैंक शाखा के खिलाफ भी आरबीआई कानपुर ने इसी तरह का मुकदमा सासनीगेट थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में भी करेंसी चेस्ट से आरबीआई भेजे गए नोटों के बंडलों की जांच में नकली नोट मिले थे। इस मामले की जांच भी क्राइम ब्रांच कर रही है।

केवल सासनीगेट थाने में दर्ज होंगे नोटों से संबंधित मुकदमे
रिजर्व बैंक में भेजे गए नकली नोट कहां से आए और कब जमा हुए,    इसकी जांच के लिए हर जिले में एक पुलिस थाने को नामित किया गया है। अलीगढ़ में ऐसे मामले सासनीगेट थाने में दर्ज हो                   रहे हैं। 

समद रोड शाखा में करेंसी का ही काम
केनरा बैंक समद रोड शाखा में पब्लिक डीलिंग नहीं होती है। यहां  केवल अन्य शाखाओं को जाने वाली और वहां से आने वाली  करेंसी का हिसाब-किताब रखा जाता है। ये शाखा बैंकों का ही काम  करती है। 

आरबीआई कानपुर यूनिट के प्रवर्तन दल अनुभाग की ओर से भेजी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच क्राइम ब्रांच के अधिकारी करेंगे। बैंक को इसकी सूचना दी गई है। 
- सुनील कुमार वर्मा,                इंस्पेक्टर सासनीगेट
करेंसी से जुड़ा हर मामला गोपनीय होता है। मुझे रिजर्व बैंक कानपुर की ओर से केनरा बैंक समद रोड शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है। आरबीआई से भी कोई नोटिस नहीं मिला है।    - आनंद गर्ग, लीड बैंक               मैनेजर अलीगढ़
मैं अवकाश पर हूं और रिजर्व बैंक कानपुर की ओर से भेजे गए किसी नोटिस या आरबीआई की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की जानकारी नहीं है। इस संबंध में केनरा बैंक शाखा समद रोड के प्रबंधक से बात करूंगा।  - संजय सिंह, एजीएम केनरा बैंक

करेंसी चेस्टों में और भी निकल सकते हैं नकली नोट, अफसरों पर खतरा
 नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा हुए 500 एवं 1000 रुपये के नोट अब बैंक अधिकारियों के लिए गले की फांस बनते जा रहे हैं। उस वक्त भीड़ के दबाव में कुछ जालसाजों ने नकली नोट भी जमा कराए, जो अब जांच में पकड़े जा रहे हैं। इसका खामियाजा बैंकर्स को भी भुगतना पड़ रहा है। केनरा बैंक समद रोड शाखा का मामला भी ऐसा ही है। अब तक बैंकों के करेंसी चेस्टों में पुराने नोटों के हजारों बंडल भरे पड़े हैं, जो रिजर्व बैंक तक नहीं पहुंच पाए हैं। जानकारों का मानना है कि इन नोटों के रिजर्व बैंक पहुंचने के बाद कुछ और नकली नोट निकल सकते हैं और बैंक प्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अफसर कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें