फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डोली से पहले घर पहुंचा भाई का शव

Sun, 20 Feb 2022 01:23 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सत्यप्रकाश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चचेरी बहन की शादी के दौरान रिश्तेदारों के लिए रजाई लेने टेंट की दुकान जा रहे चचेरे भाई की हादसे में मौत हो गई। इससे शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। रस्म अदायगी कर शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में दुल्हन की विदाई की गई।
विज्ञापन




गांव नौअरी निवासी इंद्रपाल सिंह की बेटी दुर्गेश की बरात शुक्रवार की रात डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर से आई थी। बरात चढ़त के बाद खान-पान चल रहा था। इसी बीच जरूरत पड़ने पर दुल्हन दुर्गेश का चचेरा भाई सत्यप्रकाश (35) पुत्र मलखान सिंह बाइक से गांव जिरौली धूमसिंह स्थित टेंट की दुकान से रजाइयां लेने गया। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।



यह खबर लगते ही शादी वाले परिवार में मातम शुरू हो गया। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही सत्यप्रकाश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं। शनिवार को ही सत्यप्रकाश के चचेरे भाई वेदप्रकाश पुत्र गुुलाब सिंह की बरात गई है। उसकी भी शादी गमगीन माहौल में रस्म अदायगी के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें