फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का बुखार, लड़की को एक  दिन में फोन किया 1200 बार

Tue, 26 May 2020 07:26 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : file photo
विज्ञापन
बदायूं जिले का एक सिरफिरा लड़का शहर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक लड़की के पीछे पड़ गया है। सिरफिरा एक दिन में 1200-1200 बार फोन करके लड़की पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने वुमन प्रोटेक्शन सेल को फोन कर मदद की गुहार लगाई है। हालांकि, लड़का पीड़िता का परिचित है, इसलिए वह सामाजिक बदनामी के डर से मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती है। 
विज्ञापन



वाकये के मुताबिक, क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक लड़की के पास पिछले कुछ समय से एक अनजान युवक फोन कर रहा है। एक दिन में 1200-1200 बार फोन करके वह लड़की पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। पिछले दिनों लड़की ने तंग आकर वुमन प्रोटेक्शन सेल को फोन कर मदद की गुहार लगाई। वुमन प्रोटेक्शन सेल की प्रभारी स्मृति गौतम ने लड़की से मोबाइल नंबर मांगा और उसे सर्विलांस पर लगवाया। पता लगा कि फोन करने वाला युवक बदायूं जिले का रहने वाला है। साथ ही उसकी आईडी से फोन नंबर पर उसके नाम/फोटो जैसी जानकारी भी मिल गई। 


स्मृति गौतम के मुताबिक लड़की को जब फोन करने वाले की डिटेल बताई तो वह उसका पहले से ही परिचित एक युवक निकला। अब लड़की इस मामले में सिर्फ इंसाफ मांगते हुए युवक से पीछा छुड़ाना चाहती है। सामाजिक बदनामी के डर से युवक पर मुकदमा भी दर्ज नहीं करा रही है। ऐसे में लड़के के खिलाफ कानूनी एक्शन लेना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें