फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने एएमयू कर्मचारी से एक लाख लूटे

Fri, 19 Jun 2015 02:25 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स ने एएमयू कर्मचारी से एक लाख लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अज्ञात बाइक सवार दो लुटेरों ने एएमयू लाइब्रेरी के एक कर्मचारी से एक लाख रुपये लूट लिए। यह घटना एएमयू सर्किल के पास ही हुई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। घटना पर सलमानी एकता मंच के शकील अहमद कादरी और वसीम अहमद सलमानी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

जमालपुर में पुरानी पुलिस चौकी के पास रहने वाले मो. साजिद एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में कर्मचारी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी की है। इसी शादी के लिए कर्ज को चुकाने के लिए वह गुरुवार को एएमयू परिसर स्थित इलाहाबाद बैंक में रुपये निकलाने गए थे। उनकी पत्नी कमर जहां भी उनके साथ थीं। रुपये निकालने के बाद वह बाइक से ही दोदपुर की तरह किसी काम से गए। जब वह वापस एएमयू की तरफ आ रहे थे तो यूनिवर्सिटी सर्किल से कुछ पहले पल्सर बाइक सवार दो युवक आए और उनकी पत्नी के हाथ में लगा पर्स छीनकर भाग गए। पत्नी ने शोर मचाया लेकिन वह पहुंच से दूर निकल गए। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वायरलैस से मैसेज कराया लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं लगा। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें