फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, छह  लोग घायल

Sun, 24 Jan 2016 01:43 AM IST
पिसावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सबलपुर निवासियों में पुरानी किसी बात को लेकर अपने घरों के सामने काम में लगी दो परिवार की महिला में कहासुनी हो रही थी। मामला बड़ा तो दोनोें महिलाओं के परिजन भी वहां लाठी- डंडे हाथों में लेकर आ गए और दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों लोकेश, तुलसी देवी, अवधेश, विमलेश देवी, चित्रा कुमारी, रश्मी देवी 6 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और चार लोगों को हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया। थाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है। विमलेश देवी पत्नी महेंद्रपाल ने तहरीर में राजकुमार, भूदेव और भिकारी लाल पुत्र रेवती प्रसाद तीन लोगों को नाम दर्ज किया, वही दूसरी ओर से भूदेव पुत्र रेवती प्रसाद ने मुकेश, अवधेश पुत्र ओमप्रकाश, महेंद्रपाल पुत्र सोनपाल और ओमप्रकाश को नाम दर्ज करते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सभी छह घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें