कस्बे के मोहल्ला गांधी गली में देर रात बदमाश आ गए। एक मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान जगार हो गई और लोगों ने फायरिंग कर डाली। इससे बदमाश भाग गए। घटना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
सर्दी के मौसम में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। कस्बे के मोहल्ला गांधी गली में रविवार रात करीब दो बजे बदमाश आ गए। बदमाशों ने दीनदयाल शर्मा के मकान का ताला तोड़कर उसमें घुसने का प्रयास किया।
इसी दौरान जगार हो गई। लोगों ने शोर मचा दिया तो पड़ोसी लोगों ने फायरिंग कर दी। इतनी रात गए चार पांच राउंड फायरिंग की आवास सुनकर लोग जग गए और अफरा तफरी मच गई।
बदमाश मौका पाते ही भाग गए। लोगों का आरोप है कि रात के समय पुलिस गश्त करने नहीं आती। उधर, गांव चपौटा में भी बदमाश आने की सूचना पर लोगों ने शोर मचा दिया। इससे बदमाश भाग गए।