फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद मौत पर ससुराल और मायके वाले भिड़े

Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
प्रसव के बाद मौत पर ससुराल और मायके वाले भिड़े - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले हुई डिलेवरी के बाद तबियत खराब होने पर रामघाट रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती प्रसूता की मौत होने पर ससुराल और मायके पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, नोकझोंक और हंगामा हुआ। मामले के तूल पकड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों से करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


जवां की रहने वाली साक्षी (25) का मायका आगरा के दयाल बाग में है। तीन साल पहले उसकी शादी जवां के विजय गुप्ता से हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर 17 अगस्त को उसे रामघाट रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 18 अगस्त को उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। उसे फिर से रामघाट रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, यहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद मायके पक्ष ने साक्षी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा दिया। इस पर दूसरा पक्ष भड़क गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होेने लगी। यह देखकर नर्सिंग होम में आए अन्य मरीज और उनके तीमारदार सहम गए। मामला तूल पकड़ते देख सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोग हिरासत में लिए हैें इनमें एक महिला भी शामिल है। रात तक दोनों पक्ष थाने में ही डटे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें