फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं से काली पल्सर सवारों ने छीने 1.30 लाख

Tue, 10 Jul 2018 01:31 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र स्थित नौरंगीलाल इंटर कालेज के सामने काली पल्सर सवार चार बदमाश दो अधिवक्ताओं से 1.30 लाख रुपये छीनकर ले गए। अधिवक्ताओं ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ितों को लेकर थाने पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस बदमाशों की सुरागकशी में जुट गई है।
विज्ञापन


आईडीआई रोड बरौला निवासी विकास पुत्र कृष्णकुमार व राजीव कुमार शर्मा अधिवक्ता हैं। सोमवार की शाम को दोनों ने रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से 1.30 लाख की नगदी निकाली। नगदी को लेकर वह बाइक से अपने चेंबर जा रहे थे।

अभी वह कठपुला से नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के सामने से गुजर ही रहे थे कि तभी दो काली पल्सर पर सवार चार युवक आए और नगदी से भरा थैला छीनकर भाग गए। दोनों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों अधिवक्ताओं को लेकर बैंक पहुंची। यहां उन्होंने सीसीटीवी फुटैज खंगाली।
विज्ञापन


इसके साथ ही पीड़ित अधिवक्ताओं से तहरीर ले ली। पीड़ित विकास ने बताया कि दोनों ने अपने खाते से नगदी निकाली थी कि क्योंकि उन्हें एक पार्टी का भुगतान करना था। चारों बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे। यदि वह सामने आए तो उन्हें पहचान सकते हैं। देर रात पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें