फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबरू पर हमले से कराहीं बेटियां

Sun, 06 Nov 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आबरू पर हमले से जिले भर में बेटियां कराह उठीं। 7 साल की मासूम तक काे नहीं छोड़ा। अतरौली में एक शादी समारोह से 7 साल की एक मासूम को खींच 12 से 14 आयु वर्ष के तीन किशोर खींच ले गए। निजी बस स्टैंड पर बस के नीचे बच्ची को ले जाकर बलात्कार की कोशिश की। कपड़े फाड़ डाले। इसी बीच डरी, सहमी बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर आ गए। एक किशोर तो भाग निकला। दो को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बे में एक शादी समारोह था। आरोपी तीनों किशोर भी  शादी मेें मौजूद थे। इसी समारोह में मासूम बच्ची भी परिजनों के साथ आई थी। तीन  किशोरवय बच्चों की नजर इस मासूम बच्ची पर पड़ी तो उसे समारोह से खींच ले गए।

बलात्कार की कोशिश करते हुए कपड़े फाड़ डाले। यह ताे भला हाे उन लोगों का जो उस समय रास्ते से निकल रहे थ्‍ाे, आैर आवाज सुन ली। पुलिस ने बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की है। भागे किशोर को भी रात में ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। रात में ही पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए। तीनों आरोपी किशोर शनिवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली के एक गांव की निवासी छात्रा को तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में उसे खुर्जा में छोड़ा गया। शनिवार को छात्रा परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और गैंगरेप की तहरीर दी।
 
इंटरमीडिएट की इस छात्रा के अनुसार 29 अक्तूबर को बीमार पिता की दवा लेने वह अतरौली गई थी। अतरौली से तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। बंधक बनाकर वह दुष्कर्म करते रहे। खुर्जा में जब उन्होंने छोड़ा तब जैसे तैसे वह घर लौटी और परिजनोें को जानकारी दी।

उसका आरोप है कि गैंगरेप का एक आरोपी युवक शुक्रवार को फिर उसके गांव पहुंचा और धमकी दी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला। हालांकि उसकी बाइक गांव में ही रह गई है। कोतवाल सुरेश बाबू यादव के अनुसार गैंगरेप की इस कहानी में तमाम बातें संदिग्ध लग रही हैं। तहरीर मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें