फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित रोडवेज बस बाइक को रौंदती हुई नाले में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधी पार्क बस अड्डे से आगरा जाने को निकाली सवारियों से भरी एक रोडवेज बस के एक बाइक को रौंदती हुई नाले में जा घुसी। हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि बस में सवार यात्रियों से लेकर राहगीर तक बस को अनियंत्रित होते हुए नाले में घुसते देख घबरा गए। मौके पर चीखपुकार मच गई।

वाकया शाम करीब चार बजे का है। फाउंड्रीनगर डिपो की बस गांधी पार्क बस अड्डे पर सवारियों को भरकर आगरा ले जाने के लिए अड्डे के अंदर से निकलकर बाहर की ओर आ रही थी कि इसी दौरान बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की मगर बस नहीं रुकी और रास्ते में खड़ी एक बाइक को रौंदती हुई चरन होटल के सामने नाले में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय बस में 50 के करीब सवारियां भरी हुईं थीं। इधर हादसे के दौरान पास ही खड़ा बाइक टैक्सी चालक प्रदीप निवासी नदरई, करन शर्मा निवासी मंजूरगढ़ी बाल-बाल बच गए। सूचना पर रोडवेज के अधिकारी दौड़ते हुए पहुंचे। उन्होंने सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर आगरा के लिए रवाना किया। वहीं बस को नाले से निकलवाकर वर्कशॉप भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें