फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरहराज मंदिर के सामने हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के अचल ताल स्थित गिलहराज मंदिर के सामने मंगलवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालु को टक्कर मार दी। इससे आसपास के लोगों ने हंगामा काट दिया। कार का घेराव कर उसमें सवार लोगों पर पथराव कर दिया। इससे कार चालक का सिर फट गया।

वहीं उसके साथ कार में मौजूद लगभग आधा दर्जन लोगों को भी चोटेें आईं हैं। पथराव के बीच सभी युवक कार को छोड़कर मौके से जान बचाकर भाग गए। क्षेत्रीय लोगों को आरोप हैं कि उनमें से एक युवक जयगंज का रहने वाला है जो क्षेत्र में रंगबाजी करता रहता है।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट क्षेत्र स्थित गिलहराज मंदिर पर नववर्ष के चलते मंगलवार शाम को आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ जुटी थी। इसके कारण रोड पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच वहां से जयगंज का रहने वाला एक युवक तेज रफ्तार में कार लेकर आया। कार मंदिर आए एक श्रद्धालु से टकरा गई।

इसका श्रद्धालु ने विरोध किया तो कार जयगंज के युवक सहित सवार लगभग आधा दर्जन लोगों से उसका वाद-विवाद हो गया। वाद-विवाद देख आसपास के लोग और अन्य श्रद्धालु मौके पर जुट गए। आसपास के लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। पथराव होता देख कार सवार सभी युवक मौके से भाग गए।

हालांकि उनमें से एक का सिर पत्थर लगने के कारण फट गया व अन्य को भी चोटें लग गईं। इधर, पथराव के कारण कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि जयगंज निवासी युवक क्षेत्र में रंगबाजी करता है।
विज्ञापन


नववर्ष की शाम को भी वह रंगबाजी दिखाने को आधा दर्जन युवकों को कार में भरकर तेज रफ्तार में क्षेत्र से निकाल रहा था। इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि इस मामले में किसी भी ओर से र्कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें