फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर साल्वर गिरोह के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मथुरा में नौहझील पुलिस के पेपर साल्वर गिरोह के दो सदस्य पकड़े जाने के बाद एक बार फिर से अलीगढ़ का नाम सुर्खियों में आ गया है। यह दोनों आरोपी अलीगढ़ के हैं।

जब जब प्रदेश में साल्वर गिरोह के लोग पकड़े जाते हैं, तब तब प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अलीगढ़ से जुड़ी भूमिका सामने आती रहती है। ताजा मामले में भी यही हुआ है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले इगलास से साल्वर गिरोह से जुड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया या। इसके पास से कई अधिकारियों की मुहर, कई शिक्षण संस्थानों की मार्क शीट आदि मिली थी। यह व्यक्ति प्रवेश पत्र पर फोटो बदल दिया करता था।

इसके अलावा गोंडा क्षेत्र से भी दो आरोपी और पकड़े गए थे। अब नौहझील पुलिस ने साल्वर गैंग के दो सदस्य पकड़े हैं। इनमें अलीगढ़ के गांव उदयपुर, खैर निवासी मोहित पुत्र वीरपाल और गांव हाजीपुर क्वार्सी निवासी सोनू पुत्र सुरेश शामिल हैं।

यह लोग छह जनवरी को प्राइमरी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 25 परीक्षार्थियों से पेपर साल्व कराने का ठेका ले चुका था। बीडीओ की परीक्षा में भी यह गैंग जुटा रहा था। इनको लेकर मथुरा की पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन


इस बात की जांच की जा रही है कि पकड़े गए लोगों ने अलीगढ़ में कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। कितने लोग इनके संपर्क में हैं। पुलिस पुराने मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस पूरा सहयोग करेगी।
-अजय कुमार साहनी, एसएसपी, अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें