फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ ने डीएम के आदेशों को हवा में उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित आरके पुरम में एक प्लाट पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। प्लाट स्वामी लगातार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। आलम ये है कि उक्त दबंग ने सत्ता की दहशत दिखा कर पुलिस को भी खामोश कर दिया है। इस मामले में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने प्लाट स्वामी के हक में कब्जा दिलवाने का निर्देश दिए हैं लेकिन सासनीगेट थाना पुलिस मामले में कार्रवाई करने से बच रही है। उलटा पीड़ितों को चार-पांच घंटे थाने में बैठाने के बाद भगा दिया गया।
विज्ञापन


प्रजापति वाली गली आरके पुरम आगरा रोड निवासी अनिल कुमार व विनोद कुमार पुत्र नंद किशोर ने डीएम से शिकायत की थी कि कालोनी में उनके दो प्लाट हैं, जो 21 मई 2018 को खरीदे गए थे। विकास प्राधिकरण में मानचित्र के लिए आवेदन भी किया है। छह अक्तूबर को वह और उनका भाई अपने प्लाट की बाउंड्रीवाल करा रहे थे तभी अपने को भाजपा नेता व नगर कार्यकारिणी का पदाधिकारी बताने वाला व्यक्ति अपने साथियों के साथ मय हथियार मौके पर पहुंचा और लेबर से मारपीट कर भगा दिया। सामान भी फेंक दिया। मेरी भाभी ने विरोध किया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी कि यह प्लाट अब हमारे पास आ गया है। हम इस पर हर हालत में कब्जा करके रहेेंगे। पुलिस से मदद मांगी तो सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में पीड़ितों ने जन सुनवाई के दौरान शुक्रवार को डीएम से मुलाकात की। डीएम ने एसओ सासनीगेट को पीड़ितों को उनके प्लाट पर कब्जा दिलाने के आदेश दिये। लेकिन अमल नहीं हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें