फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र की कुल्हाड़ी से हत्या-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना मडराक क्षेत्र के गांव नगला झाऊ में रंजिश के चलते शुक्रवार तड़के पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर महिला शिक्षा मित्र की हत्या कर दी। पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अमिता रानी (35) पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी नगला झाऊ पास के ही गांव छाहरी में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थी। जबकि उसका पति गांव में ही जूनियर स्कूल चलाता है। अमिता के एक बेटी और दो बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक अमिता के परिवार का एक वर्ष पहले पड़ोस के शिवराम के परिवार से कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते शिवराम अमिता के परिवार से रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे अमिता शौच के लिए गई थी। वहीं पर शिवराम कुल्हाड़ी लेकर बैठा था। उसने अमिता पर कुल्हाड़ी से प्रहार किए। अमिता की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में गांव की ही माइनर के पास से शिवराम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें