फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशियापाड़ा में दबंग ने युवक के चाकू घौंपे, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधीपार्क के शीशियापाड़ा इलाके में रविवार देर रात एक दबंग ने हमला बोलकर पड़ोसी के बेटे को चाकू से जख्मी कर दिया। इस दौरान पड़ोसी को भी पीटा गया, मगर बीच-बचाव में बेटा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं गोंडा रोड बाईपास के गांव तालसपुर में भी पारिवारिक झगड़े में एक युवक चाकू के हमले में जख्मी हुआ है। इसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार शीशियापाड़ा निवासी सुनील कुमार का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला आपराधिक प्रवृत्ति का दबंग उन लोगों को परेशान करता है। वह अक्सर मारपीट या अन्य तरह की परेशानियां खड़ा करता रहता है।
विज्ञापन


रविवार देर रात भी वह सुनील के साथ दबंगई में अभद्र व्यवहार कर रहा था। इसी दौरान विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के विरोध में सुनील का बेटा अंकुश बीच बचाव में आया तो दबंग ने चाकूबाजी शुरू कर दी और अंकुश के सीने में एक साथ कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इस सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और जब तक हमलावर वहां से भाग गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इंस्पेक्टर के अनुसार मौखिक आरोप इलाके के अपराधी पर है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इधर, लोधा के गांव नौगवां तालसपुर में पारिवारिक झगड़े में युवक नईम पुत्र नकीम के गर्दन में पीछे से चाकू लगा है। उसे एक इलाके का ही युवक घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि परिवार में हुए झगड़े में यह घटना हुई है। देर रात तक पुलिस को सूचना नहीं थी। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें