फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहें फैलाई तो जेल : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग
विज्ञापन

अफवाह फैलाई तो जेल : एसएसपी
प्वाइंटर
बुलंदशहर की घटना के बाद सजगता
अलीगढ़। बुलंदशहर में भीड़ हिंसा में एक इंस्पेक्टर और एक अन्य की मौत के बाद से लगातार अफवाहों का बाजार गरम है। सोशल मीडिया पर इस दुखद घटना के बारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में माहौल में अमन चैन बनाए रखने के लिए पुलिस ने अफवाहों पर पैनी नजर टिका दी है। एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म, मसलन व्हाटस एप, फेसबुक या अन्य माध्यमों से भ्रामक वीडियो, टेस्ट मैसेज, भड़काऊ संदेश देने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों पर अविलंब मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया जाएगा। एसपी सिटी, एसपीआरए, एसपी क्राइम और पुलिस मीडिया सेल पर कोई भी अफवाह फैलाने वालों की गोपनीय सूचना दे सकता है। जिस पर तुरंत कार्रवाई होगी और दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
----------------
हेडिंग
इंस्पेक्टर की हत्या चिंताजनक : विजेंद्र सिंह
अलीगढ़। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है, दोषियों को तत्काल पकड़ा जाए। गाय के नाम पर भीड़ का हिंसक हो जाना उचित नहीं है। ये पुलिस प्रशासन की नाकामी भी है, जो सत्ताधारी नेताओं के दबाव में सही गलत का फैसला करना भूल गई है। आला अधिकारी संविधान और प्रोटोकोल का सम्मान न कर विपक्षी जनप्रतिनिधियों के फ ोन उठाने में अपनी तौहीन समझते हैं। इसीलिए इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं। जब सत्ताधारी पार्टी के विधायक और संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो विपक्ष का क्या हाल होगा..? भाजपा एवं योगी की पहली सरकार है। जिसमें कुछ अधिकारी शहंशाह की तरह जिला चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
योगीराज या गुंडाराज .. सपा
अलीगढ़। सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने उपद्रवियों द्वारा बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या को योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर कलंक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन में उपद्रवी खुलेआम एक पुलिसकर्मी की हत्या कर देते है। जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा..? योगी राज में गुंडाराज और अराजकता अपने चरम पर है। सपा के खैर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत वाल्मीकि ने भी बुलंदशहर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें